झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान संपन्न, दोनों खेमों ने जताया जीत का भरोसा

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान के बाद अब सभी की निगाहें शाम पांच बजे से होने वाली मतगणना और परिणाम पर टिकी हैं। चुनावी मुकाबला इंडी गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा एवं एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच हुआ है।

विधानसभा परिसर में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। एनडीए और इंडिया गठबंधन के विधायक अलग-अलग समूहों में मतदान के लिए पहुंचे। एनडीए के सभी 24 विधायक बस से एक साथ विधानसभा पहुंचे। इंडी गठबंधन के विधायकों ने भी सुबह 9 बजे से 2 बजे के बीच अलग-अलग समय पर पहुंचकर मतदान किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे। अंतिम वोट झामुमो के विधायक और राज्य सरकार के सुदिव्य कुमार ने डाला। मतदान के दौरान दोनों खेमों के नेताओं और विधायकों में उत्साह का माहौल देखा गया। मतदान के बाद एनडीए के कई विधायकों ने विधानसभा परिसर में विक्ट्री साइन दिखाते हुए अपनी जीत का भरोसा जताया।

एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने कहा कि उन्हें सभी विधायकों पर भरोसा है और यदि अवसर मिला तो वह राज्य के विकास के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें विभिन्न दलों के विधायकों का समर्थन मिल रहा है।

दूसरी ओर इंडी गठबंधन भी पूरी तरह आश्वस्त नजर आया। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने दावा किया कि दोनों सीटों पर इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं और संख्या बल उनके पक्ष में है।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी कहा कि झारखंड अपनी राजनीतिक गरिमा और एकजुटता को बनाए रखेगा। इस चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राज्य की राजनीति गर्म रही। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के विधायक रांची के एक होटल में ठहरे हुए थे, जबकि कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए अलग रणनीति अपनाई थी। राजनीतिक दलों की ओर से क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं और चुनावी गणित को लेकर लगातार बैठकों का दौर चलता रहा।

वोटों के गणित के हिसाब से पहली सीट पर झामुमो के बैजनाथ राम की जीत तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट पर कांग्रेस के प्रणव झा और एनडीए समर्थित परिमल नाथवाणी के बीच मुकाबला हुआ है। अब मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी दलों की नजरें परिणाम पर टिक गई हैं, जो राज्य की राजनीति को नए संकेत दे सकते हैं।

एसएनसीएसके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स...

बंद पड़े ABHIJEET PLANT में चल रहा था लोहा चोरी का खेल, पुलिस ने उपकरणों समेत पकड़ा गिरोह

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में लोहा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड में उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र ‘दृष्टि’ की शुरुआत

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

विशाखापत्तनम, 14 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में 8 जून को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।कॉन्ट्रैक्ट वर्कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत