किसानों की कर्जमाफी के लिए 12 जून को करेंगे आंदोलन: रोहित पवार

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बताया कि महाराष्ट्र के पंढरपुर में 12 जून को किसानों की कर्जमाफी के लिए अन्न त्याग आंदोलन करने जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, ताकि यह आंदोलन किसानों के लिए सार्थक साबित हो सके।

रोहित पवार ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अब तक जो भी मुद्दे रहे हैं, चाहे वो स्वास्थ्य का मुद्दा हो या शिक्षा का या फिर जनता से जुड़ा कोई और विषय, इन सभी मुद्दों को लेकर हमें सड़क पर उतरना होगा और अपनी आवाज को बुलंद करना होगा, तभी जाकर धरातल पर स्थिति सकारात्मक होती हुई दिखेगी, नहीं तो स्थिति जस की तस ही बनी रहेगी। हमें यही सिखाया गया है कि जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरो, उनके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस आंदोलन के जरिए हम लोग किसानों के लिए न्याय का मार्ग प्रशस्त करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि किसानों को हर हाल में न्याय मिले। उन्हें न्याय मिलने में किसी भी प्रकार की बाधा न पहुंचे। इसी को देखते हुए हम लोग किसान भाइयों को न्याय दिलाने की दिशा में पूरी तरह से तैयार हैं।

इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी में चल रहे घमासान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके तहत यह कहा जा रहा है कि टीएमसी कांग्रेस में शामिल हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी तक टीएमसी की प्रमुख की तरफ से किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस तरह की बातें दूसरे राजनीतिक दल की ओर से कही जा रही है, जिसे मौजूदा समय में किसी भी सूरत में प्रासंगिक नहीं माना जा सकता है। ऐसी स्थिति में मुझे नहीं लगता है कि इन चर्चाओं को किसी भी स्थिति में विश्वसनीय माना जाना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है, जब लिया जाएगा, तब देख लिया जाएगा। अभी हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम लोग भाजपा के खिलाफ एकजुट हो।

एसएचकेडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

जमशेदपुर में हाइवा की चपेट में आने से टाटा मोटर्स के कर्मचारी की मौत, विरोध में सड़क जाम

जमशेदपुर, 15 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर के परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स कारखाने में काम करने वाले 25...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी की अहम भूमिका : सतीश चंद्र दुबे

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

‘विश्वकल्याण के 12 साल’, विदेश मंत्री जयशंकर पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 सालों में भारत की बदलती छवि पर करेंगे बात

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 सालों में विश्व पटल पर भारत की तस्वीर बड़े...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत