बिहार: श्रावणी मेला की तैयारी तेज, 30 जुलाई से 28 अगस्त तक होगा आयोजन; मेला पथ को बनाया जाएगा ‘शिवमय’

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। आगामी श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बुधवार को पर्यटन विभाग कार्यालय में समीक्षा बैठक कर भागलपुर, मुंगेर और बांका जिलों में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में पर्यटन सचिव ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेला का आयोजन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। मेला अवधि के दौरान टेंट सिटी, शौचालय, स्नानघर, शुद्ध पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, कांवड़ स्टैंड, सूचना केंद्र तथा मनोरंजन की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

पर्यटन सचिव ने कहा कि इस बार बाबा अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज से बिहार सीमा दुम्मा तक पूरे श्रावणी मेला पथ को ‘शिवमय’ स्वरूप दिया जाएगा। इसके तहत मार्ग में भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, विशेष साज-सज्जा तथा शिव मंत्रों की ध्वनि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अजगैबीनाथ मंदिर और विभिन्न टेंट सिटी में लाइट एंड साउंड शो, फाउंटेन शो, लेजर शो और ड्रोन शो के माध्यम से श्रावणी मेला की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को प्रदर्शित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के आवास की व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की जा रही है। सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ परिसर में इस बार 500 बेड की क्षमता वाली टेंट सिटी बनाई जाएगी, जबकि बांका जिले के अबरखा में 600 बेड, धौरी में 200 बेड और गोड़ियारी में 250 बेड की व्यवस्था होगी।

वहीं, मुंगेर जिले के खैरा और धोबई में 200-200 बेड तथा पहली बार असरगंज में 300, तारापुर में 200 और संग्रामपुर में 200 बेड की क्षमता वाली टेंट सिटी विकसित की जाएगी। सभी टेंट सिटी में पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता, बिजली और कांवड़ स्टैंड की व्यवस्था के साथ जीविका दीदियों की रसोई भी संचालित की जाएगी। मेला अवधि के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

उद्घाटन और समापन समारोह में राष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुति देंगे, जबकि प्रत्येक सोमवार को राज्यस्तरीय और अन्य दिनों में जिलास्तरीय कलाकार श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। बैठक में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, पर्यटन निदेशक एवं विशेष सचिव उदयन मिश्रा, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सरकार का लक्ष्य इस वर्ष श्रावणी मेले को अधिक सुव्यवस्थित, आकर्षक और श्रद्धालु-हितैषी बनाना है।

एमएनपीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

किसानों की कर्जमाफी के लिए 12 जून को करेंगे आंदोलन: रोहित पवार

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बताया कि महाराष्ट्र के पंढरपुर में 12 जून को किसानों की कर्जमाफी के लिए...

जगन ने विशाखापत्तनम हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मुआवजा राशि की मांग की

विशाखापत्तनम, 10 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

प्रोजेक्ट मिलाप की कामयाबी : सरायकेला के आमदा से लापता नाबालिग बिहार के मुंगेर से बरामद, परिजनों को सौंपा

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस को ‘प्रोजेक्ट मिलाप’ के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आमदा ओपी क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग...

टाटानगर रेलवे यार्ड हादसा : बेनतीजा रही वार्ता, मुआवजा और नौकरी के लिखित आश्वासन के बाद ही अंतिम संस्कार

रेलवे यार्ड में 30 मई को करंट लगने से परसुडीह निवासी आशीष माझी की हो गई थी मौत परिवार न्याय की लड़ाई जारी रखेगा, उचित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत