बिहार : दानापुर में दर्दनाक हादसा, झूले पर खेलते समय 14 वर्षीय किशोर की मौत

दानापुर, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार के दानापुर में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। पीपल के पेड़ पर साड़ी से बने झूले पर खेलते समय साड़ी उसके गले में फंस गई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मामला बिहार के दानापुर के फुलवारी शरीफ के मंझौली गांव का है। 14 वर्षीय आदित्य कुमार घर के पास एक पीपल के पेड़ पर खेल रहा था। इस दौरान साड़ी से बने झूले पर वह अकेला मौजूद था। साड़ी उसके गले में कस गई, जिससे उसकी सांसें थम गईं।

बताया जा रहा है कि आदित्य कुमार अकेला था, ऐसे में समय पर कोई उसकी मदद नहीं कर पाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। किसी राहगीर ने आदित्य को लटका हुआ देखा तो परिवार को इसकी सूचना दी।

परिजनों ने आदित्य को नीचे उतारा और आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का कहना है कि सभी बच्चे रोजाना पीपल के पेड़ के पास खेलने जाते थे। पेड़ पर ही साड़ी से एक झूला बनाया गया था, जिस पर बच्चे झूलते थे, लेकिन घटना के वक्त आदित्य अकेला था। वहां कोई अन्य बच्चा मौजूद नहीं था। पता नहीं कैसे साड़ी उसकी गर्दन में कस गई और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि एक शख्स ने घरवालों को जानकारी दी। हम उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। रोज बच्चे समूह में वहां जाते थे, लेकिन घटना वाले दिन वह अकेला ही गया था।

मृतक की बुआ ने बताया कि हमें इस बारे में पता ही नहीं चला। किसी ने हमें जानकारी दी। हम वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। रोजाना कई लड़के वहां जाते थे, लेकिन जब उसकी मौत हुई, तब वह अकेला ही था। साड़ी उसके गले में फंसी हुई थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में किसी भी साजिश की संभावना को देखते हुए जांच कर रही है।

एएमटीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता बनर्जी खुद अभिषेक को बढ़ा रही हैं आगे, इसीलिए हो रहा है टीएमसी का ऐसा हाल: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि...

झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की विपक्ष से अपील, रिम्स-2 को लेकर सहयोगात्मक रवैया बनाकर रखें

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स-2 परियोजना को लेकर विपक्ष से अपील की कि वह अपना रवैया सहयोगात्मक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत