पश्चिम बंगाल : उत्तर हावड़ा के विधायक उमेश राय बन सकते हैं मंत्री, समर्थकों में जश्न का माहौल

कोलकाता, 31 मई (आईएएनएस)। उत्तर हावड़ा से भाजपा विधायक उमेश राय के मंत्री बनने की संभावना ने उनके समर्थकों और परिवार में खुशी की लहर दौड़ा दी है। नई भाजपा सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी मिलने की चर्चा के बीच उत्तर हावड़ा में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर विधायक उमेश राय ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने उन्हें हमेशा काम करने का अवसर दिया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देश पर उन्होंने मेदिनीपुर, बैरकपुर और डायमंड हार्बर जैसे क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

मंत्री पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उमेश राय ने कहा कि उन्हें अभी किसी मंत्रालय या विभाग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि उन्हें केवल अगले दिन सुबह बुलाया गया है और बाकी की जानकारी सरकार की ओर से ही सामने आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार से जुड़े विषयों की घोषणा सरकार ही करेगी।

उमेश राय ने अपनी इस संभावित नई जिम्मेदारी का श्रेय भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेहनत करके उन्हें चुनाव जिताया और जनता के बीच उनकी पहचान बनाई। उन्होंने अपने सभी सहयोगियों, पार्टी नेताओं और प्रदेश नेतृत्व का भी आभार जताया।

उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें पश्चिम बंगाल की राजनीति में संघर्ष करना और जनता के बीच काम करना सिखाया।

वहीं, उमेश राय की पत्नी ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनके पति ने राजनीति में आगे बढ़ने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है। पार्टी ने उनकी मेहनत और ईमानदारी का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत का फल मिलने से पूरा परिवार बेहद खुश है और यह उनके लिए गर्व का क्षण है।

वीकेयूएमएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

रांची: रिम्स-2 के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों का मार्च, मुख्यमंत्री आवास से पहले पुलिस ने रोका

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज एव हॉस्पिटल ‘रिम्स-2’ के लिए शुरू किए गए निर्माण...

कांग्रेस ने नामांकन रद्द होने को ‘सीट की चोरी’ बताया, भाजपा और आयोग पर मिलीभगत का आरोप

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत