FIRING IN DHATKIDIH दिनदहाड़े फायरिंग से दहला धतकीडीह, कुरैशी मोहल्ला में अफरा-तफरी

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धतकीडीह के कुरैशी मोहल्ला में रविवार दोपहर अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ युवक गामा होटल के पास पहुंचे और हथियार लहराते हुए लोगों को डराने की कोशिश की। इसी दौरान एक राउंड हवाई फायरिंग की गई, जिससे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए संदिग्धों की पहचान की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में ‘गोरा’ नामक अपराधी का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और कपाली क्षेत्र में भी छापेमारी की।

फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे रंगदारी, आपसी रंजिश या इलाके में दबदबा बनाने की मंशा जैसे विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक घटना के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत