बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बारीपदा

बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत माटिहाना स्थित एनएच-49 के फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।

घायल युवक की पहचान बहुलिया पंचायत के धनाडाही गांव निवासी चंदन खामराई (26) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन एक स्थानीय होटल में कार्यरत है और शुक्रवार दोपहर अपने घर से बाइक से बहरागोड़ा जा रहा था। इसी दौरान माटिहाना फ्लाईओवर पर अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

हादसा इतना जोरदार था कि युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। संयोगवश, घटना के समय पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा स्थिति और भयावह हो सकती थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की तत्परता और एनएचएआई की एम्बुलेंस की मदद से घायल को तुरंत बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सरायकेला के आमदा में 1 किलो 54 ग्राम गांजा समेत तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

सरायकेला : सरायकेला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास...

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत