टाटा स्टील के ठेकाकर्मी गए थे ड्यूटी, साकची CGPC कार्यालय के समीप 5 बाइक जलकर खाक

जमशेदपुर : अजीब हालात है। जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की तरह-तरह की घटनाएं हो रही हैं। पहले गोलमुरी में रेडीमेड कपड़े का गोदाम, बिष्टुपुर में आधा दर्जन दुकानें और अब साकची में पांच बाइक जलकर खाक हो गई।

साकची थाना अंतर्गत CGPC कार्यालय के समीप शनिवार को पांच बाइक जलकर खाक हो गया. बाइक में आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

आशंका जताई जा रही है कि CGPC कार्यालय के समीप झाड़ियों में सिगरेट पीकर किसी ने फेंक दिया और झाड़ियों में आग लग गई। उसी आग की चपेट में आकर पांचो बाइक जलकर राख हो गया.

बताया जाता है कि सभी बाईक सवार टाटा स्टील के ठेका कर्मी के हैं और CGPC कार्यालय के समीप बाईक खड़ी कर कंपनी के अंदर ड्यूटी करने गए थे. इसी दौरान यह घटना घटी है.

बाईक सवारों में शरत चंद्र महतो, सतीश कुमार, बी. सुधाकर राव और राजेश कुमार शामिल हैं जबकि एक बाईक सवार का नाम पता नहीं चल सका है.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई. उधर सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में समय पर पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर; कमजोर बारिश की आशंका

रांची : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय पर दस्तक दे दी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार, 12 जून को राज्य...

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश तेज

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर की एक टीम ने शनिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर...

राजस्थान: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया, अलका सिंह गुर्जर ने दाखिल किया नामांकन

जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने सोमवार को राजस्थान से राज्यसभा की दो सीटों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत