कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर–2 निवासी लैला कुमारी अपने दो बच्चों से संग लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर–2 निवासी लैला कुमारी अपने दो मासूम बेटों आर्यन कुमार और हर्षित कुमार के साथ रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं।

लापता महिला के परिजनों ने इस संबंध में आज कदमा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बीती शाम लैला कुमारी अपने दोनों बच्चों को लेकर रामनगर छह नंबर रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने पूरी रात रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

आज परिजन कदमा थाना पहुंचे और पुलिस से लापता महिला व बच्चों को जल्द से जल्द खोजने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है।

परिजन दिनेश कुमार ने बताया कि “कल शाम से हम लोग परेशान हैं, पूरी रात खोजते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस से गुहार है कि जल्द से जल्द मेरी बहन और बच्चों को ढूंढा जाए।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर लोकगायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाने में राज्य के पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के खिलाफ...

बिहार में 30 दिनों में उद्योग लगाने की व्यवस्था, निवेश को मिलेगा बढ़ावा: विजय कुमार सिन्हा

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को निवेश और उद्योग के लिए एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत