सरायकेला में माध्यमिक व इंटर की परीक्षा में 20887 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार, सरायकेला में गुरुवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभीनव प्रकाश , अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास राय, जिला कोषागर पदाधिकारी श्रीमती अपर्णा सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा परीक्षा से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई। अवगत कराया गया कि जिले में माध्यमिक परीक्षा के लिए 42 परीक्षा केंद्रों पर 11,709 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट परीक्षा हेतु 30 परीक्षा केंद्रों पर 9,178 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का संचालन बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि, समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त के द्वारा परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, समयपालन, केंद्र संचालन, परीक्षार्थियों की सुविधा, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता तथा आपातकालीन प्रबंधन से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा से जुड़ी सभी गतिविधियों का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के आलोक में आपसी समन्वय, सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ किया जाए।

यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अव्यवस्था अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड में समय पर पहुंचा मानसून, अगले 2-3 दिनों में पूरे राज्य को करेगा कवर; कमजोर बारिश की आशंका

रांची : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय पर दस्तक दे दी है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार, 12 जून को राज्य...

टीएमसी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था, इसलिए आज हो रही उनकी दुर्गति: संजय जायसवाल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस पार्टी की कार्यशैली से सूबे की...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड से राज्यसभा के लिए जेएमएम-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

झारखंड से राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए जेएमएम प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

लालू परिवार की सुरक्षा बहाल करो, नहीं तो हम डटे रहेंगे: सरकार को राजद कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत