जमशेदपुर : श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजन में मिलेगा पांच रुपए में भरपेट खाना

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मानगो श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्याह्न भोजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम मानगो डिमना रोड स्थित आदर्श नगर में शिव मंदिर के समक्ष शुरू किया गया, जहां अब प्रतिदिन दोपहर के समय चलंत भोजनालय के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत चलंत भोजन वाहन की व्यवस्था विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से की है, जबकि भोजन तैयार करने और वितरण की जिम्मेदारी स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की ओर से निभाई जा रही है। शनिवार को इस सेवा के तहत लोगों को मध्याह्न भोजन में खिचड़ी, चोखा, पापड़ और आचार परोसा गया, जिसमें कुल 126 लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि चलंत मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन अलग-अलग मेन्यू के अनुसार लोगों को चावल, दाल, कढ़ी, सब्जी, आचार सहित पौष्टिक भोजन परोसा जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को विशेष रूप से खिचड़ी, पापड़ और आचार दिया जाता है। इस योजना से दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिक, बाजारों में काम करने वाले कर्मचारी, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ-साथ वे आम लोग भी लाभान्वित होंगे, जो किसी कारणवश भोजन के समय घर नहीं पहुंच पाते हैं।

सरयू राय ने यह भी कहा कि चलंत भोजन वाहन में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वे स्वयं समय-समय पर योजना का निरीक्षण करते हैं, ताकि लाभुकों को साफ-सुथरा, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यकर भोजन मिल सके। उन्होंने कहा कि यह योजना समाज के उन वर्गों के लिए एक बड़ी राहत है, जिन्हें कम खर्च में भरपेट भोजन की जरूरत होती है।

भोजन ग्रहण करने वाले लोगों ने इस मध्याह्न भोजन योजना की सराहना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि मात्र 5 रुपए में भरपेट, स्वादिष्ट और साफ-सुथरा भोजन मिलना उनके लिए बड़ी राहत है।

मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह और डॉ संतोष गुप्ता, मानगो नगर निगम क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह, जनता दल (यू) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, जय महाकाल सेवा संस्थान के नित्यानंद सिन्हा, लोजपा जिला अध्यक्ष सतीश सिंह, जद (यू) महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

चांडिल अनुमंडल के चिलगू मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित चिलगू मोड़ पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्थानीय निवासी जितेन दास की मौत...

फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को फिर सीआईडी का समन, 14 जून को दोबारा होगी पूछताछ

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत