एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में एक्स-फेक्ट फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट

– 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा, महिलाओं की हैं 4 टीमें

-टूर्नामेंट का थीम : “प्ले फॉर अ कॉज” यानी खेल के साथ-साथ समाजसेवा

जमशेदपुर : वीमेंस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम के विश्व विजेता बनने का असर छात्राओं के साथ ही कामकाजी महिलाओं पर भी पड़ा है। अब छात्राएं भी बैट लिए मैदान पर उतर रही हैं।

इसका ताज़ा उदाहरण देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ में देखने को मिला। शनिवार को एक्सएलआरआइ- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर कैंपस में फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (एक्स-फेक्ट 3.0) के तीसरे संस्करण का शानदार उद्घाटन किया गया। इसमें पुरुषों की 12 जबकि महिलाओं की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस बार टूर्नामेंट का थीम है “प्ले फॉर अ कॉज” यानी खेल के साथ-साथ समाजसेवा। उद्घाटन समारोह में छात्र, फैकल्टी, स्टाफ, पूर्व छात्र, कैंपस के सहयोगियों के साथ ही अन्य लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

ट्रॉफी का अनावरण होने के बाद सीजन का पहला मैच सिक्योरिटी स्टाफ (ईगल्स) और मेंटेनेंस स्टाफ (पैंथर्स) के बीच खेला गया। इस मौके पर डीन (प्रशासन एवं वित्त) फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, एसजे ने उद्घाटन के अवसर पर सभी को संबोधित करते कहा कि हुए “एक्स-फेक्ट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह एक्सएलआरआइ की सेवा, एकजुटता और सामुदायिक भागीदारी के मूल्यों को जीवंत करने का प्रयास है।

इस टूर्नामेंट से जो भी धनराशि एकत्रित होगी, वह पूरी तरह जरूरतमंदों और गरीबों की भलाई के लिए खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से मुख्य रूप से यह संदेश देना है कि जिनके पास है, उन्हें उनके साथ बांटना चाहिए जिनके पास नहीं है, ताकि ‘हैव्स’ और ‘हैव-नॉट्स’ के बीच की खाई को कम किया जा सके।

टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और विजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी एवं पुरस्कार दिए जाएंगे। एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रायोजकों, समर्थकों, प्रतिभागियों और शुभचिंतकों का आभार जताया।

टूर्नामेंट की खास बातें :

• 12 पुरुष टीम एवं 4 महिला टीमें

• एक्सएलआरआई परिवार के 240 से अधिक शौकिया खिलाड़ी

• सभी मैचों में कुल 5,000 से ज्यादा दर्शकों की उम्मीद

• मैच सप्ताहांत और छुट्टियों पर खेले जाएंगे

• लीग राउंड, एलिमिनेटर, सेमीफाइनल और भव्य फाइनल का रोमांच

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत