‘तारक मेहता’ के टप्पू भव्य गांधी ने मुनमुन दत्ता से सगाई पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है असलियत

मुंबई : तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सबसे पहले टप्पू का रोल करने वाले भव्य गांधी ने हाल ही में शो को लेकर काफी कुछ कहा है। उन्होंने इन सबके बीच, मुनमुन दत्ता के साथ सगाई की खबर को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। भव्य ने बताया कि घर में क्या तूफान आ गया था और मम्मी ने क्या कहा था।

गोकुलधाम सोसाइटी के मासूम शरारती बच्चे से लेकर एक यंग एक्टर तक, भव्य गांधी को सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू के रूप में याद किया जाता है। वो अपने करियर के एक बिल्कुल नए अध्याय में कदम रख चुके हैं। जहां एक तरफ उनके किरदार टप्पू की वापसी की बातें हो रही हैं, वहीं उन्होंने बबीता जी के साथ उड़ी सगाई की खबरों पर भी बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में भव्य ने उस बारे में बात की जब उनकी और मुनमुन दत्ता की सगाई की खबरें उड़ी थीं।

भव्य गांधी ने 2008 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में टप्पू के किरदार से एंट्री की थी। अपनी मासूमियत और एक्टिंग से उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। वह लगभग 7 साल तक शो का हिस्सा रहे और 2017 में शो को अलविदा कह दिया। उनके जाने से दर्शक काफी निराश हुए क्योंकि टप्पू का किरदार शो की जान माना जाता था। भव्या के जाने के बाद पहले यह रोल राज अनादकट ने निभाया था और अब नितेश भुलानी निभा रहे हैं।

भव्य गांधी और मुनमुन दत्ता की सगाई की बात

हाल ही में हिन्दी रश के साथ इंटरव्यू में भव्य गांधी ने मुनमुन दत्ता को लेकर बात की, जब दोनों की सगाई की खबरें जोरों पर थीं। आखिरकार उन्होंने खुलासा कर दिया कि वो क्या था और उससे उनके घर में क्या तूफान आया था। इंटरव्यू में भव्य बता रहे थे कि सेट पर कौन कैसा था। दिशा वकानी के बारे में उन्होंने कहा कि वो काफी फनी थीं। सबको हंसाती थीं।

बबीता जी से सगाई की खबर पर बोले टप्पू

मुनमुन दत्ता से सगाई के अफवाहों पर हंसते हुए वो बोले, ‘खबर आई थी कि वो वडोदरा में सगाई कर रही हैं। मिर्च-मसाला डालकर दिखाया गया। मेरी मम्मी को फोन आने लगे। वो गुस्से में बोल रही हैं- आप लोगों को समझ नहीं आ रहा है। कुछ भी बोल रहे हो। दिमाग है कि नहीं आपमें। मम्मी भड़क गईं एकदम। उस बात में कोई सच ही नहीं है। लोगों ने ऐसे ही चला दी बात। कुछ नहीं था उसमें।’

वापस लौट सकते हैं भव्य गांधी

भव्य ने 2017 में TMKOC छोड़ने के बाद गुजराती सिनेमा की ओर रुख किया था। उन्हें क्षेत्रीय फिल्मों में उनके अभिनय के लिए सराहा गया है। हालांकि, फिलहाल वो बड़े पर्दे पर किसी बॉलीवुड फिल्म में तो नजर नहीं आए हैं लेकिन उन्होंने जब से कहा है कि वो तारक मेहता में वापस आ सकते हैं, तब से फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

रांची में सीएम आवास घेरने निकले ‘झारखंड आंदोलनकारियों’ को पुलिस ने रोका, विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे लोग

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए चले लंबे आंदोलन में भाग वाले लोगों ने बुधवार को अपनी मांगों को...

झारखंड: रिम्स में बढ़ेंगी एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें, सरकार ने शुरू की तैयारी

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रिम्स में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

छत्तीसगढ़ में हुई ‘भारत भाग्य विधाता’ की खास स्क्रीनिंग, सीएम समेत मंत्री भी हुए शामिल

रायपुर, 8 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत शुक्रवार को अपनी आगामी फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की पहली विशेष स्क्रीनिंग में शामिल...

खान सर के खिलाफ केस दर्ज होने पर नेताओं ने कहा- दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। फायरिंग मामले में खान सर (फैसल खान) के खिलाफ बीते दिन हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत