भाजपा झारखंड की खनिज संपदा अपने मित्रों को देना चाहती, हम दीवार बनकर कर रहे सुरक्षा : हेमंत सोरेन

मुसाबनी में मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को किया संबोधित, हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री को सुनने पहुंचे ग्रामीण

मुसाबनी : मुसाबनी के कुइलासुता मार्शल मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुनावी सभा में भारी भीड़ उमड़ी। सभा को संबोधित करते हुए घाटशिला उपचुनाव में सोमेश सोरेन को तीर धनुष निशान पर वोट देने की अपील की।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सालभर के अंदर ये चुनाव हो रहा है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कुछ दिन बाद उनके पदचिन्हों पर चलने वाले झामुमो के एक स्तंभ रामदास सोरेन भी छोड़कर चले गए। उनके जाने के बाद उनके खून सोमेश सोरेन को झामुमो ने प्रत्याशी बनाया है। कहा कि हम सभी झामुमो के निशान तीर धनुष की छत्रछाया में गुरुजी के आदर्शों पर चलते हैं।

तीर धनुष हमारे लिए देवता समान है। जिनके मन में खोट आ जाता है वो इस छत्र छाया में नहीं रह पाते, छोड़कर चले जाते हैं। आज वैसे ही लोग दिल्ली में बैठे बड़े व्यापारियों के पास चले गए हैं। उनका मकसद झारखंड की खनिज संपदा को लुटना है। झामुमो उनकी मंशा के आगे दीवार बनकर खड़ा है। जबतक झामुमो की सरकार है झारखंड को लुटने नही देंगे।

सीएम ने कहा कि भाजपा नियम बनाकर पूरे देश में अपने मित्रों को फायदा पहुंचाना चाहती है। छत्तीसगढ़ में मोदी के मित्र को एक हरे भरे क्षेत्र को फैक्ट्री बनाने के लिए दे दिया जहां लोग बसते थे। लाखों पेड़ काट दिया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा के 15 – 16 वर्षों में झारखंड की हालत खराब हो गई थी। लोग भुखमरी से जान गंवा रहे थे। अपने 6 वर्ष के शासन में किसी भी व्यक्ति की मौत भुखमरी के कारण नहीं हुई। उन्होंने कहा मंईयां सम्मान योजना से 50 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 2500 प्रतिमाह की राशि भेज रहे हैं। इस योजना से वंचित महिलाओं को जोड़ने के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा। उनके शासन काल में लाखों का बिजली बिल बकाया था। एक आदेश पर सभी लोगों का बिजली बिल माफ कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसा कानून बनाया जाएगा कि पदाधिकारी घर जाकर लोगों के काम करेंगे। कहा कि आदिवासी, मूलवासी, दलित और पिछड़ा समाज के लोगों के हितों और भाजपा के बड़े व्यापारियों के बीच में लड़ाई है।

आदिवासी और कमजोर तबके के हित को कुचलने का मकसद भाजपा का है। सीएम हेमंत सोरेन ने वोट के माध्यम से इसका जवाब देने का आह्वान किया। चुनावी सभा में सांसद महुआ माजी, जोबा माझी, मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक संजीव सरदार, दशरथ गागराई, सविता महतो, सुखराम उरांव, जगत माझी, पूर्व सांसद सुमन महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, प्रत्याशी सोमेश सोरेन समेत गठबंधन के नेता उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सेल की बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था के खिलाफ खदानों में श्रमिकों ने किया जोरदार विरोध, हजारों श्रमिकों ने नहीं दर्ज की हाजिरी, कामकाज प्रभावित

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु और चिड़िया लौह अयस्क खदान क्षेत्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर सेल...

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत