घाटशिला उपचुनाव : भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण, बोले चम्पाई सोरेन, भाजपा घाटशिला में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर

जमशेदपुर : घाटशिला उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। जमीनी स्तर पर मिल रहे रुझानों से स्पष्ट है कि झामुमो के इस पुराने गढ़ की दीवारें दरकने लगी हैं। लगातार बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में प्रतिदिन अनेक गांवों के ग्राम प्रधान व ग्रामीण भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में झाटीझरना पंचायत के दर्जनों गांवों के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं आज गुड़ाबांधा प्रखंड के विभिन्न गांवों से सैकड़ों ग्रामीण भाजपा में शामिल हुए। इनमें कई गांवों के पारंपरिक ग्राम प्रधान (मांझी बाबा) भी शामिल रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से वे झामुमो प्रत्याशियों को विधायक व मंत्री बनाते रहे, परंतु घाटशिला क्षेत्र में आज भी सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। अब जनता परिवर्तन चाहती है और भाजपा से उम्मीदें हैं।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि भाजपा घाटशिला में ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अब समझ चुकी है कि केवल भाजपा ही विकास की गारंटी दे सकती है। सोरेन ने आरोप लगाया कि घाटशिला के फूलपाल, जुगीशोल, बेदिया जैसे इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठिए सरकारी और सामाजिक जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि समाज का अस्तित्व बचाने के लिए आदिवासियों व मूलवासियों को एकजुट होना होगा।

चाईबासा लाठीचार्ज की घटना को उन्होंने राज्य सरकार की बर्बरता बताया और कहा कि सरकार आपकी है,आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज आप करवाओ, आंसू गैस फायर आप करवाओ, फर्जी FIR आप करवाओ, लोगों को जेल आप भेजो और गलती विपक्ष की? जनता को बेवकूफ बनाना बंद करो।”

आज के अभियान में संथाल परगना से आए “देश परगना” सूरजू टुडू भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपने समाज, विरासत और अस्तित्व की रक्षा के लिए जागरूक होकर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को समर्थन देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी

अगर बांग्लादेशी घुसपैठियों को नहीं रोका गया, तो जैसे पाकुड़ में आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो चुका है, वैसे ही स्थिति यहां भी बन जाएगी।”

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

झारखंड कैबिनेट का फैसला: जंगली जानवरों के हमले में मौत पर 10 लाख मुआवजा, सरकारी कर्मचारी ले सकेंगे सैलरी एडवांस

रांची, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को अब 10 लाख रुपए का मुआवजा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत