जमशेदपुर के परसुडीह में मेला घूमने निकले युवक का शव तुरामडीह जोड़ा तालाब से बरामद, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

जमशेदपुर | शहर के परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी डुंगरी टोला निवासी बिसु मुर्मू (22) का शव तीन दिन बाद सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह स्थित जोड़ा तालाब से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

युवक 27 सितंबर की शाम अपने तीन दोस्तों के साथ मेला घूमने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया था।

परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत के तीन दिन बाद उसका शव मिलने से परिजन स्तब्ध हैं।

पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक के तीन दोस्तों—दुर्गा सोरेन, दशमत टुडू और राजेश माहली—को हिरासत में ले लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मेला से लौटते वक्त चारों दोस्त जोड़ा तालाब के पास रुके थे, जहां स्नान के दौरान किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी।

बताया जा रहा है कि बिसु तैराकी जानता था, ऐसे में उसका यूं ही डूबना परिजनों और पुलिस दोनों को संदेहास्पद लग रहा है।

शव पर किसी तरह के निशान नहीं मिलने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत कैसे हुई, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोस्तों ने घटना के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं दी थी, जिससे मामले में और संदेह गहरा गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं किसी पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते बिसु की हत्या तो नहीं कर दी गई।

घटना के बाद सुंदरनगर थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल है। परसुडीह व सुंदरनगर थाना पुलिस मामले की संयुक्त जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है।

सुंदर नगर के थाना प्रभारी के अनुसार सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों और दोस्तों के बयानों के आधार पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थिति गंभीर, परिजन कर रहे न्याय की मांग
घटना के बाद मृतक के परिजन व स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे है. फिलहाल, पुलिस तीनों दोस्तों से गहन पूछताछ कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किसान आत्महत्या रोकथाम को प्रमुख उपलब्धियों में गिनाया

भुवनेश्वर, 12 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनरुद्धार और विभिन्न किसान-केंद्रित पहलों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत