पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हेमन्त सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रांची : राँची के नगड़ी में रिम्स-2 की प्रस्तावित जमीन के मुद्दे पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर क्या गुनाह है नगड़ी की जनता का। किस नियम के तहत उनकी खेतीहर जमीन का अधिग्रहण कर वहां जबरन रिम्स- 2 बनाने की कोशिश हो रही है। सरकार किसानों को भूमिहीन नही कर सकती है।

नगड़ी के सैकड़ो परिवार आज भयभीत हैं। खेती नही कर पा रहे हैं। क्या नगड़ी गाँव मे पैदा होना ही किसानों के लिए गुनाह है। मुआवजा तक नहीं दिया गया और जमीन छीन लिया गया। आखिर कब अधिग्रहण हुआ था, सार्वजनिक करे सरकार।

राँची के स्मार्ट सिटी में सैकड़ एकड़ जमीन खाली है। वहाँ क्यो नही रिम्स – 2 बनाने को तैयार है सरकार। हम रिम्स- 2 का विरोध नही कर रहे। विरोध है कि उस खेतिहर जमीन पर ही क्यों। जिस पर सैकड़ो सालो से नगड़ी गाँव के लोग खेती करते आ रहे हैं। आज नगड़ी गाँव के लोग राज्य सरकार की तानाशाही के बाद सड़क पर आ गए हैं। लगातार विरोध हो रहा है ,फिर भी जबरन फ़ोर्स लगा कर बाउंड्री करवा दिया गया।

बोकारो जिला में एक रेपिस्ट को सम्मान दिया गया, जिसने आदिवासी महिला के द्वारा दरिंदगी की थी। क्यों इसी दिन के लिए हमारे आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया था। आज आदिवासी समाज की आस्मिता पर प्रहार किया जा रहा है।

चंपाई सोरेन कोई राजनीतिक बातें नही करता है, न ही बीजेपी के दबाव में बोलता है, हां यह सच है कि बीजेपी में मुझे बोलने का अधिकार दिया है। जहाँ मुझे डेमोग्राफी बदलने और आदिवासी आस्मिता पर बोलने का अधिकार दिया है ।

24 अगस्त को रिम्स- 2 के विरोध में हल लेकर खेत जोतने राँची के नगड़ी गाँव जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री

सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को,बतलाया संदेहास्पद . सीबीआई जाँच की माँग

आदिवासी आदिवासी समाज से लोगो से जागने और अपनी जमीन बचाने के लिए आंदोलन करने का आह्वान

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 की उम्र में फतह किया माउंट एवरेस्ट, बोलीं- एवरेस्ट ने ली हर स्तर पर परीक्षा

चेन्नई, 9 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु की पर्वतारोही डॉ. प्रिया सेल्वराज ने 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद वह कर दिखाया, जिसे करने...

सुरुचि संघ क्लब पहुंची पुलिस, छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार स्वरूप बिस्वास की मौजूदगी में तलाशी अभियान तेज

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब में तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व राज्य मंत्री...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

दुमका स्टेशन को मिलेगी कोयले की धूल और शोर से मुक्ति, न्यू मदनपुर बनेगा नया माल ढुलाई केंद्र

कोलकातादुमका, 7 जून (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका रेलवे स्टेशन का उपयोग करने वाले यात्रियों को जल्द ही कोयले की धूल, भीड़भाड़ वाली सड़कों और...

झारखंड: सड़क हादसे में घायल गीता बालमुचू से मिले संजय सेठ, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

जमशेदपुर, 3 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत