जमशेदपुर : एग्रिको मैदान में रविवार को संयुक्त राष्ट्र चेतना/ नरेश मोहन सेवा संस्थान तत्वावधान में पेड़ पौधों की सुरक्षा के लिए राष्ट्र चेतना आशीष झा एवं अजीत कुमार की अध्यक्षता में वन रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत परम्परिक गीत की प्रस्तुति के साथ पूजा- अर्चना उपरांत उपस्थित लोगों नें पेड़ो पर वन रक्षा सूत्र बांध कर संकल्प लिए। वहीं कार्यक्रम को राष्ट्र चेतना नकुल कुमार वन रक्षाबंधन कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ पौधे की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। आज हम सभी प्रकृति पर निर्भर हैं जहाँ जीव जंतु बढ़ाने व वायु पानी आदि कई प्रकार के पौधों से लाभ मिलता है।
ऐसे में वातावरण संतुलित रखने के लिए आस- पास ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाते हुए उसकी देख भाल व सुरक्षा करना जरूरी है। वतावरण की शुद्धता से आम आदमी का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।इस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पहल को ‘पेड़ों का त्योहार’ के रूप में भी जाना जाता है। वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है।
सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में निम्नलिखित गतिविधियां शामिल हैंl
वृक्षारोपण अभियान – विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे।
पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम – स्कूलों और कॉलेजों में विशेष सत्रl
पौधे वितरण- निःशुल्क पौधे वितरण कार्यक्रमl
फलदार वृक्ष, औषधीय पौधे और छायादार पेड़ों के पौधे उपलब्ध होंगेl
राष्ट्र चेतना/ नरेश मोहन सेवा संस्थान सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे इस महत्वपूर्ण पर्यावरणीय अभियान में भाग लें और अपने आस-पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण करें।”वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं – यही है हमारा संकल्प।”
हमारे भाइयों ने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है, अब वे पर्यावरण की रक्षा के लिए भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।



