अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को दी नई जिम्मेदारी की बधाई

नई दिल्ली: दिल्ली प्रवास के दौरान झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर काले ने कहा कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का संगठनात्मक जीवन लंबे अनुभव, समर्पण और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार से परिपूर्ण रहा है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनका मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा है।

अमरप्रीत सिंह काले ने विश्वास जताया कि त्रिपाठी के व्यापक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक दक्षता का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूती प्रदान करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।

उन्होंने कहा कि त्रिपाठी का अभिभावक तुल्य स्नेह और मार्गदर्शन हम जैसे अनेक कार्यकर्ताओं के लिए अमूल्य है। उनके अनुभव और विचार संगठन को नई दिशा देने में सहायक रहे हैं तथा आगे भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहेंगे।

काले ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सक्रिय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन को निरंतर मिलता रहे। झारखंड भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से उन्होंने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर के संस्थान पर हमले के बाद छात्रों में चिंता, कोचिंग बंद होने से बढ़ी परेशानी

पटना, 3 जून (आईएएनएस)। पटना के मुसल्लहपुर इलाके में दो कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के बाद छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।...

जमशेदपुर में साकची हावड़ा ब्रिज के पास अनियंत्रित हाईवा डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। फ्लाई ऐश लदा एक हाईवा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अन्नपूर्णा भंडार स्कीम विवाद: भाजपा नेता ने कहा- ‘टीएमसी चुप रहे, उसके लिए यही मंगल होगा’

कोलकाता, 30 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा भंडार योजना पर राजनीतिक घमासान मचा है। तृणमूल कांग्रेस के आरोपों के बाद भाजपा नेता राहुल...

बिहार के मुख्यमंत्री ने 11 सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं की समीक्षा की

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार की महत्वाकांक्षी सैटेलाइट टाउन विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को पटना के संकल्प सभागार में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत