पोटका में स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर बवाल, ग्रामीणों ने दिया दो दिन का अल्टीमेटम

कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी, अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड स्थित डोमजुड़ी उत्क्रमित उच्च विद्यालय की चारदीवारी तोड़े जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि दो दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विद्यालय में ताला जड़ने को बाध्य होंगे।

इस मामले को लेकर पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी और बाबूलाल टुडू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व विधायक अमूल्य सरदार के प्रयास से विद्यालय निधि से चारदीवारी का निर्माण कराया गया था, जिसका अंचल अधिकारी द्वारा विधिवत सीमांकन भी किया गया था।

इसके बावजूद गांव के एक परिवार द्वारा लगभग 20 फीट तक चारदीवारी तोड़ दी गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आसनबनी क्षेत्र के परगना हरि पोदो मुर्मू, माझी बाबा लेदेन किस्कू, गोपीनाथ मार्डी, गणेश कर्मकार और गोवर्धन सीट समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले ही अंचल अधिकारी निकिता बाला को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों ने कहा कि वे दोबारा अंचल कार्यालय पहुंचे हैं और प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है। यदि तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे विद्यालय में ताला जड़ देंगे।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मामले की जानकारी जादूगोड़ा थाना, पोटका अंचल कार्यालय और धालभूमगढ़ एसडीओ को भी दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित हो सके। इस दौरान गोवर्धन सीट, चुनाराम सोरेन, बुद्धेश्वर गोप, सोनाराम माझी, नवदीप दास समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘तेलंगाना पब्लिक स्कूल’ खोले जाएंगे: मुख्यमंत्री रेड्डी

हैदराबाद, 17 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को रंगा रेड्डी जिले के अरुतला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राज्य द्वारा संचालित...

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का...

सीएम माझी ने नीति आयोग की बैठक में ओडिशा की विकास पहलों को किया पेश

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत