जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, कार से पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी पिस्टल, मैगजीन और जिंदा गोली बरामद हुई है। इस संबंध में जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 12 अप्रैल की रात वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्वती घाट से गरीब नवाज कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और अपराधियों का आवागमन बना हुआ है।

सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने उक्त मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार (नंबर- JH05AU8134) को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के क्रम में वाहन से एक अवैध 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक मैगजीन और एक जिंदा गोली बरामद की गई। मौके से 19 वर्षीय मो. शहजादा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक आईफोन मोबाइल भी जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26 और 25(1-B)e के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी का संबंध किसी आपराधिक गिरोह से है या नहीं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड: सड़क हादसे में घायल गीता बालमुचू से मिले संजय सेठ, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

जमशेदपुर, 3 जून (आईएएनएस)। जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू...

जो काम कभी ममता बनर्जी ने किया था, वही आज उनके साथ हो रहा है: अधीर रंजन चौधरी

मुर्शिदाबाद, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता ऋतब्रत बनर्जी पर निशाना...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ओडिशा में जमीन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी हाईटेक, बिचौलियों पर लगाम लगाने के लिए एआई आधारित स्मार्ट निगरानी प्रणाली होगी लागू

भुवनेश्वर, 2 जून (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार अब जमीन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने...

बिहार: पटना समेत कई जिलों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटना, 29 मई (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्व हिस्से में चक्रवाती प्रभाव के बाद बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत