गोविंद विद्यालय, तमुलिया के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रह्म दत्त शर्मा का निधन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो पारडीह के समीप स्थापित गोविंद विद्यालय, तमुलिया के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रह्म दत्त शर्मा( 85) का मंगलवार को निधन हो गया।

29 अगस्त 1941 को जन्मे डॉ. शर्मा मानगो गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुनानक स्कूल में लंबे समय तक प्रधानाध्यापक रहे। उनके कार्यकाल में विद्यालय ने शिक्षा, अनुशासन समेत सभी मामलों में एक अलग पहचान बनाई। बाद में उनके मन में एक सपना था कि पारडीह इलाके में कोई विद्यालय नहीं है। वहां के बच्चों को परेशानी हो रही है। तमुलिया जैसे पिछड़े और ग्रामीण इलाके में उन्होंने गोविंद विद्यालय की स्थापना की। बच्चों को एक नई दिशा दी। उनके प्रयास से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सपनों को पंख मिले। उनका अंतिम संस्कार आज ही सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा।

वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कोलकाता में ममता बनर्जी की विरोध पदयात्रा रही फीकी, प्रस्तावित जनसभा रद्द

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यभर में हाल ही में...

टाटा जू की सबसे प्रिय अफ्रीकी शेरनी ‘जोया’ का निधन, 16 वर्षों तक रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। उम्रजनित समस्याओं और बीमारी के कारण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत