विश्व कल्याण आश्रम में शांकराचार्य के सानिध्य में संपन्न हुआ सामूहिक विवाह, परिणय सूत्र में बंधे 10 जोड़े

आनंदपुर / मनोहरपुर : विश्व कल्याण आश्रम में गुरुवार को परमपूज्य पश्चिमाम्नाय द्वारिका शारदापिठाधिश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य मे सामूहिक विवाह संस्कार संपन्न किया गया।

इस दौरान नव दंपति ने शंकराचार्य स्वामी का सामूहिक रूप से पादुका पूजन किया और स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य स्वामी ने कहा कि श्रृष्टि की रचना के लिए ब्रह्मा जी ने मनुष्य शरीर बनाया और अति प्रसन्न हुए।

मनुष्य ही धर्म का पालन कर सकता है। रिश्तों को पहचान सकता है और मर्यादा बनाये रख सकता है।स्वामी जी ने कहा कि सनातन धर्म में 16 संस्कार होते हैं।इसमें विवाह संस्कार प्रमुख है।

इस संस्कार के बाद ही पारिवारिक जीवन शुरू होता है। इस दौरान दस जोड़ो का सनातन रीति रिवाज़ से सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। जहां मौजूद नव दम्पतियों को शंकराचार्य द्वारा आशीर्वाद दिया गया।

मौके पर नवविवाहित जोड़े को विश्व कल्याण आश्रम द्वारा वर व वधु के लिए वस्त्र, श्रृंगार पेटी, अलमीरा, पलंग, गद्दा, डिनर सेट, अंगूठी, मंगलसूत्र दिया गया।विवाह समारोह का दौरान वर, वधु पक्ष के परिजन, समारोह में आये श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता व भोजन का प्रबंध आश्रम परिसर में किया गया।

नवविवाहित जोड़े :

1.संदीप सिंह, जलडेगा (सिमडेगा) आरती कुमारी, बुरुकसाई, आनंदपुर

2.देवनारायण सिंह, हाटिंगहोड़े, बानो

मीना कुमारी, बाहदा, आनंदपुर

3.हरीश सिंह, केतुंगा, लचरागढ़

आरुणि कुमारी, लताकेल, बानो

4.चट्टान सिंह, घाघरा, मनोहरपुर

पद्मा गुड़िया, सागजोड़ी, मनोहरपुर

5.मदनलाल महतो, सलडेगा, सिमडेगा

मलिका कुमारी, कामडरा (गुमला)

6.रतन मुंडा, तमाड़ (रांची)

लखीमनी कुमारी, रुंघीकोचा, आनंदपुर

7.तारकेश्वर सिंह, बरसलोया, लचरागढ़

दुर्गा कुमारी, बानो

8 रामचंद्र बड़ाइक़, रुंघीकोचा, आनंदपुर

सीता बड़ाइक़, बेड़ातुलूंडा, आनंदपुर

9.कृष्णा लकड़ा, रेंगालबेड़ा, मनोहरपुर

अलीशा किस्पोट्टा, उरकिया, मनोहरपुर

10.राजा बाबू रजक, मनोहरपुर

प्रिया दास, भालुडुंगरी, आनंदपुर

विश्व कल्याण आश्रम : निराश्रितों को आश्रय और वंचितों को सहायता

झारखंड के चाईबासा के समीप विश्व कल्याण आश्रम एक आध्यात्मिक और सामाजिक संस्था है। आरम आदिवासियों के उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और धर्म-संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्यरत है। द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी के मार्गदर्शन में यहाँ धार्मिक अनुष्ठान, छऊ नृत्य और सेवा कार्य होते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य निराश्रितों को आश्रय और वंचितों को सहायता प्रदान करना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

SDPO SARAIKELA संग बातचीत बेनतीजा, परिजनों को थाने बुलाकर वार्ता का आग्रह

16 अप्रैल को संध्या 7 बजे राजनगर स्थित तारा होटल के समीप सड़क हादसे में घायल हो गए थे पशु चिकित्सक रातू हांसदा राजनगर सामुदायिक...

Jamshedpur DC Review Meeting: प्रशासन को सख्त निर्देश, शिकायतों का समयबद्ध समाधान और पेयजल-बिजली पर फोकस

==राजीव रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और भूमि मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश JAMSHEDPUR : जमशेदपुर समाहरणालय में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रांची में पुलिस व शूटर के बीच मुठभेड़ में सत्यम पाठक गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, दो चर्चित...

घर में घुसकर धनबाद के मेयर समर्थक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगने से हालत नाजुक

जनता मजदूर संघ प्रतिनिधि शुभम यादव को बनाया निशानागंभीर हालत में अशर्फी अस्पताल में भर्तीमेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे, DSP ने संभाली जांच धनबाद :...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत