चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न इलाकों में होली के दिन जंगलों में धधकती रही आग, दमकल गाड़ी ने आग बुझायी

मौरबेड़ा जंगल और जय माता दी फ्यूल स्टेशन के पास जंगल में लगी आग दमकल कर्मियों ने पाया काबू

जमशेदपुर/ चाकुलिया : बीते एक पखवाड़े में जगह-जगह आग लगने की घटना सामने आ रही है। चाहे वह बिष्टुपुर ब्लड बैंक के समीप का मामला हो, कपाली में बंद पड़ी चहारदिवारी और एक माह पूर्व गोलमुरी में बंद पड़े कपड़ा गोदाम में आग लगने की घटना हो। सभी मामलों में आग लगने की घटना पर संदेह उत्पन्न हो रहा है।

ताजा घटना चाकुलिया का है। होली के दिन चाकुलिया प्रखंड के कई इलाकों के जंगलों में आग धधकती रही। इससे जंगल से सटे गांव के ग्रामीणों में अफरा तफरी मची रही।

वहीं वन विभाग की टीम भी परेशान रही। वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने में नाकाम रही। बहरागोड़ा अग्नि शमन केंद्र से दमकल गाड़ी आयी। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा के पास जंगल में भीषण आग लग गई। जंगल की आग गांव की तरफ बढ़ने लगी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए। वन

विभाग की टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। परंतु आग विकराल होती जा रही थी। फिर बहरागोड़ा से दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद लोधाशोली और चौठिया गांव के बीच चाकुलिया – माटिहाना सड़क के किनारे स्थित जय माता दी फ्यूल स्टेशन के पास जंगल में आग लग गई। आग विकराल रूप धारण कर लिया। इससे अफरा तफरी मच गई। दमकल की गाड़ी ने आग आग बुझाई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। ‌

कुछेक घटनाओं में तो यह भी चर्चा हो रही है कि गर्मी बढ़ते ही यहां के विशेषकर जंगलों में आग लग जाती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

चाईबासा में लावारिस कार बनी मौत का जाल : खेलते-खेलते गाड़ी में फंसी 5 वर्षीय बच्ची की दम घुटने से मौत

एक घंटे तक कार में फंसे रहे बच्चे, मासूम ईशानी को नहीं बचा सके डॉक्टर चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा शहर के टुंगरी...

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत