होली पर टाटानगर से जुड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

जमशेदपुर । होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर सहित विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली टीओडी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय, ठहराव और रेक संरचना के अनुसार ही किया जाएगा। इससे टाटानगर और आसपास के यात्रियों को त्योहार में घर आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

टाटानगर के यात्रियों के लिए सबसे अहम ट्रेन 08185/08186 हटिया–दुर्ग–हटिया स्पेशल है, जिसकी सेवा 03 मार्च से 31 मार्च 2026 (वापसी 01 अप्रैल 2026 तक) के बीच 9 अतिरिक्त ट्रिप के साथ जारी रहेगी। यह ट्रेन टाटानगर होकर गुजरती है और छत्तीसगढ़, झारखंड तथा ओडिशा की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है।

इसके अलावा 08007/08008 शालीमार–विजयनगरम–शालीमार स्पेशल तथा 08011/08012 विजयनगरम–पुरी–विजयनगरम स्पेशल की अवधि भी मार्च अंत तक बढ़ा दी गई है। पुरी रूट पर चलने वाली 02839/02840 शालीमार–पुरी–शालीमार स्पेशल को भी 01 मार्च से 30 मार्च 2026 तक 5 अतिरिक्त फेरे के लिए विस्तारित किया गया है, जिससे ओडिशा जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

समुद्री पर्यटन स्थल दीघा जाने वाले यात्रियों के लिए 02847/02848 और 02897/02898 संतरागाछी–दीघा–संतरागाछी स्पेशल ट्रेनों का भी विस्तार किया गया है। वहीं 02863/02864 संतरागाछी–यशवंतपुर–संतरागाछी स्पेशल तथा 02841/02842 शालीमार–चेन्नई सेंट्रल–शालीमार स्पेशल की सेवाएं भी मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेंगी। इसके साथ ही 08611/08612 संतरागाछी–अजमेर–संतरागाछी स्पेशल को भी 5 अतिरिक्त ट्रिप के साथ बढ़ाया गया है।

रेलवे अधिकारियों की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार होली के दौरान झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। टाटानगर जंक्शन दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रमुख स्टेशन होने के कारण यहां से बड़ी संख्या में यात्री इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाते हैं। ट्रेनों की अवधि बढ़ने से वेटिंग लिस्ट कम होने और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारिणी की पुष्टि कर लें और अधिकृत माध्यमों से ही टिकट आरक्षित कराएं। होली के अवसर पर यह विस्तार टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

इस दौरान संस्था की पत्रिका ‘योग सुधा’ का भी लोकार्पण किया गया। पत्रिका के संपादक अश्वनी कुमार शुक्ला ने बिहार स्कूल ऑफ योगा के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती और स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के आध्यात्मिक दर्शन पर प्रकाश डालते हुए पत्रिका की भावी योजनाओं की जानकारी दी। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में संरक्षक रश्मि ठक्कर, मला रे, राज शर्मा, अश्विनी शुक्ला, मनोज झा, केटी भट्टीन, प्रकाश दुबे, बीएनपी गुप्ता, मणि भूषण और धर्मेश सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में विधायक सरयू राय ने खोला अवैध निर्माण के खिलाफ मोर्चा; बाराद्वारी की तस्वीर साझा कर जेएनएसी व माफिया के ‘गठजोड़’ को किया...

​==हाईकोर्ट के आदेश की उड़ रही धज्जियां: राजनीतिक संरक्षण में जारी है अवैध इमारतों का खेल, नगरपालिका प्रशासन की कार्यशैली पर भी खड़े कर...

धनबाद में भूस्खलन से घर दब गया, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

मुख्य बिंदु: सोनारडीह में अचानक भूस्खलन से घर ढह गया पांच से छह लोगों के मलबे में दबने की आशंका भूमि के कमजोर होने के लिए अवैध...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत