महाशिवरात्रि के मौके पर दोमुहानी संगम घाट बनेगा आस्था का केंद्र, बनारस की तर्ज पर गंगा आरती व भजन संध्या

जमशेदपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष सोनारी दोमुहानी संगम घाट आस्था और श्रद्धा का भव्य केंद्र बनने जा रहा है। यहां बनारस की तर्ज पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 21 पंडित एक साथ विधि-विधान से आरती संपन्न करेंगे।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और घाट को आकर्षक सजावट व विशेष प्रकाश व्यवस्था से सजाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक माहौल का विशेष अनुभव मिल सके।

आयोजकों ने बताया कि कि गंगा आरती के साथ-साथ भजन संध्या का भी भव्य आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों और भजन मंडलियों द्वारा भगवान शिव के भजनों को प्रस्तुत किया जाएगा।

महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। घाट परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती, पेयजल व्यवस्था और चिकित्सा सहायता की भी व्यवस्था की जा रही है।

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन शहरवासियों के लिए आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजन समिति का कहना है कि महाशिवरात्रि की रात सोनारी दोमुहानी संगम घाट पर भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जो जमशेदपुर के धार्मिक आयोजनों में एक नई पहचान स्थापित करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

दिल्ली में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय सप्लाई चेन का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पूर्वी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा के अलग-अलग...

झारखंड : खूंटी में गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज संचालक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) की अपहरण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत