निकाय चुनाव : मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए पार्वती देवी ने ठोकी ताल, गरीबों के हित और शहर के समग्र विकास को बनाया चुनावी मुद्दा

जमशेदपुर। पार्वती देवी ने मेयर पद के लिए चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की। यह घोषणा उन्होंने मानगो स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की। प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पार्वती देवी ने कहा कि उनका चुनावी उद्देश्य गरीबों, वंचितों और आम नागरिकों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि शहर के कई इलाकों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, जिसे दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

स्वच्छ पेयजल, बेहतर सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं और गरीबों के लिए आवास जैसी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मानगो समेत पूरे नगर निगम क्षेत्र में पारदर्शी प्रशासन की जरूरत है। यदि जनता का समर्थन मिला तो वे भ्रष्टाचार मुक्त, जवाबदेह और संवेदनशील नगर प्रशासन देने का काम करेंगी। पार्वती देवी ने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष योजनाएं लागू करने की बात भी कही।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान करने का प्रयास करती रही हैं और आगे भी जनसेवा का यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर विकास, समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनका समर्थन करें। वही जीतेन्द्र सिंह नें बताया की वें वार्ड नबर 35 से चुनाव लड़ेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

गरीबी और चुनौतियों को मात देकर पहली आदिवासी युवती विनीता सोरेन ने फतह किया था माउंट एवरेस्ट

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। झारखंड की धरती से निकलकर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट तक पहुंचने वाली विनीता सोरेन साहस, संघर्ष...

यूपी चुनाव से पूर्व राम कृपाल यादव का बड़ा दावा, समाजवादी पार्टी में भी हो सकती है बड़ी टूट

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने जी7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत