पटमदा के बेलटांड़ में अखबार का 25 साल पुराना काउंटर बंद, पाठकों की घटी संख्या, सोशल मीडिया का भी असर

Patamda: वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान काफी लोगों की मौत हुई, वहीं लाखों लोगों का रोजगार भी छीन लिया। पूर्वी सिंहभूम के पटमदा क्षेत्र में इसके दुष्प्रभाव की अगर बात करें तो इसके कई उदाहरण हैं।

बेलटांड़ बाजार स्थित करीब 25 साल पुराना अखबार का काउंटर भी नए साल 2026 की पहली जनवरी से बंद हो गई, जो क्षेत्र के लिए चिंताजनक है। हालांकि काउंटर बंद होने की नींव उसी वक्त पड़ गई थी। क्योंकि कोराना काल के पूर्व जहां इस काउंटर में विभिन्न अखबारों की बिक्री 300 प्रतियों तक की होती थी वहीं कोरोना काल में घटकर 100 प्रतियां रह गई थीं।

कोरोना काल की समाप्ति के बाद भी 2022 से लगातार अखबारों की बिक्री घटती गई और वर्तमान में करीब 90 प्रतियों पर सिमट कर रह गई थीं। इससे अखबार विक्रेता संजय कुमार दास को फायदा कम होने लगा। उनसे मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों में न तो अखबार पढ़ने में रुचि है और न ही उसका मूल्य चुकाने में।

कई पाठक या ग्राहक तो ऐसे हैं जिन्होंने 2 से 5 हजार रुपए तक बिल बकाया रख दिया है जिससे उनकी भी अब पहले रुचि नहीं रही। इसका एक पहलू यह भी है कि वर्तमान समय में लोग सोशल मीडिया प्लेटफार्म या डिजिटल न्यूज से भी देश दुनिया की खबरों से अवगत होने लगे हैं। हालांकि यह बात भी सच है कि इस क्षेत्र में पढ़ने वालों की संख्या में काफी कमी आई है, संख्या चाहे अखबार पढ़ने वालों की हो या पुस्तकें पढ़ने वालों की। इस संबंध में अखबार विक्रेता संजय कुमार दास ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2000 में 30 कॉपी से ही अखबार की बिक्री शुरू की थी जो सर्वाधिक 300 तक पहुंची थी लेकिन कोरोना काल में घटकर 100 के आसपास रह गई थी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग अखबार को कम महत्व देते हैं इसलिए उसका बिल भी नियमित नहीं चुकाते हैं जो इस व्यवसाय को बंद करने के लिए मजबूर हैं।

दूसरी ओर कई लोग तो सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। साथ ही नई पीढ़ी अब गूगल पर ज्यादा भरोसा करने लगी है। उन्हें इसमें समय भी कम लगता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप

पलाशबानी पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आरोप लगे हैं, ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

बिजली दर बढ़ोतरी पर सड़कों पर विरोध तेज

राज्य में बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ जनता और भाजपा का विरोध तेज, सड़कों पर प्रदर्शन और आंदोलन विस्तार की चेतावनी से सियासी माहौल गरमाया

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

200 करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

रांची में 200 करोड़ के जमीन घोटाले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके प्रभावशाली लोगों से संबंध बताए जा रहे हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

मालगाड़ियों से ज्यादा जरूरी यात्री ट्रेनों की समयबद्धता : सरयू राय

- समीक्षा बैठक में ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ के नाम पर मुहर, शिवशंकर सिंह होंगे संयोजक -रेलवे की बदनामी न हो, इस भय से 7...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत