नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल व मदन मोहन पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी सम्मानित

जमशेदपुर : शहर में शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरते नेताजी सुभाष ग्रुप द्वारा संचालित स्कूल नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल एवं मदन मोहन पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल मीट का आयोजन बुधवार को टेल्को सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में संपन्न हुआ।

समारोह में एसएसपी पियूष पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमेन मदन मोहन सिंह ने एसएसपी का अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर स्वागत किया।

बता दें कि नेताजी सुभाष ग्रुप द्वारा शहर और आसपास के इलाकों में करीब एक दर्जन स्कूलों का संचालन किया जा रहा है जिसमें करीब 9 हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा संस्थान का एक यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज अस्पताल भी संचालित है। इसके अलावा बिहार के पटना बिहटा में इंजिनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज अस्पताल संचालित हो रहा है।

वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

इस दौरान बच्चों के लिए स्पोर्ट्स का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एसएसपी पियूष पांडे ने बच्चों की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ खेल की भी भूमिका अहम है। उन्होंने बच्चों के प्रयास की सराहना की साथ ही नेताजी सुभाष ग्रुप द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

वहीं नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमेन मदन मोहन सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष ग्रुप बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा के साथ खेलकूद भी छात्रों के जीवन का अहम हिस्सा है। उन्होंने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हजारीबाग घटना पर बदली सियासत, जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के लिए फांसी की सजा की मांग

जमशेदपुर : हजारीबाग की घटना को लेकर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर...

झारखंड के पहले पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट प्रदीप अग्रवाल ने लगाई न्याय और सहयोग की गुहार

जमशेदपुर: पैरा कराटे ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी प्रदीप अग्रवाल, जो एक दिव्यांग खिलाड़ी हैं, ने अपने साथ हुई कथित नाइंसाफी के खिलाफ न्याय और सहयोग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत