भारतीय ओबीसी विचार मंच ने कहा-जाति प्रमाण पत्र के लिए एक जांच समिति का गठन किया जाए

समाज के लोगों को हो रही परेशानी, मुख्यमंत्री को मांग व प्रस्ताव बना सौंपेंगा मंच

जमशेदपुर : भारतीय ओबीसी विचार मंच की ओर से जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग को लेकर साकची गोलचक्कर पर एक सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान मंच से जुड़े सदस्यों ने एक स्वर में अपनी मांगों और प्रस्तावों को राज्य के मुख्यमंत्री के समक्ष रखने पर सहमति जताई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया इतनी जटिल नहीं थी, लेकिन वर्तमान में खतियान की अनिवार्य मांग के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंच के सदस्यों का कहना था कि इससे विशेषकर ओबीसी समाज के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय ओबीसी विचार मंच ने मांग की कि जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए स्थानीय स्तर पर एक जांच समिति का गठन किया जाए।

कहा कि स्थानीय जांच के आधार पर ही जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

मंच के सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में एक मांग पत्र तैयार किया गया है, जिसे जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। सभा के दौरान बड़ी संख्या में मंच से जुड़े लोग उपस्थित रहे और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आरएमएस हाई स्कूल, सोनारी के सिल्वर जुबली पर भव्य समारोह

जमशेदपुर : आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने अपने शैक्षणिक क्षेत्र में 25 वर्ष (सिल्वर जुबली) की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

गाेलमुरी के बजरंगनगर में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, एक का टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में प्रकाश सिंह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत