July 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

गाेलमुरी के बजरंगनगर में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, एक का टीएमएच में चल रहा इलाज

गाेलमुरी के बजरंगनगर में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, एक का टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बजरंगनगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में प्रकाश सिंह और आकाश सिंह उर्फ आकाश बांडेया गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4:30 बजे प्रकाश सिंह अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान बस्ती के ही रहने वाले आकाश सिंह के भाई राहुल अपने एक सहयोगी के साथ वहां पहुंचे और धारदार हथियार से प्रकाश पर हमला कर दिया।

अचानक हुए इस हमले में प्रकाश के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल प्रकाश को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में उन्होंने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इधर, इस हमले के बाद बदले की कार्रवाई में प्रकाश पक्ष के लोगों ने आकाश सिंह पर हमला कर दिया। आकाश के परिजनों के मुताबिक, वह अपने घर पर था, तभी प्रकाश का दामाद सन्नी चौधरी और उसका भाई सूरज वहां पहुंचे और उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

हमले में आकाश के सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading