July 27, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

SPSB इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 : टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन, 40 अंकों के साथ जीता खिताब

SPSB इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 : टाटा स्टील बनी ओवरऑल चैंपियन, 40 अंकों के साथ जीता खिताब

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने एक बार फिर खेलों में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए एसपीएसबी इंटर स्टील प्लांट स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 का ओवरऑल खिताब अपने नाम कर लिया।

जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल एरीना में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में टाटा स्टील ने कुल 40 अंक अर्जित कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, आईएसपी बर्नपुर 11 अंकों के साथ उपविजेता रहा।

इस चैंपियनशिप में देश के पांच प्रमुख इस्पात संयंत्रों—टाटा स्टील, आईएसपी बर्नपुर, आरआईएनएल विशाखापट्टनम, जेएसडब्ल्यू विजयनगर (बेल्लारी) और राउरकेला स्टील प्लांट—के कुल 40 तैराकों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता की सात विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार परिचय दिया।

समापन समारोह में टाटा स्टील के चीफ (सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन) जितेंद्र सिंह शेखावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी तथा हेड – स्पोर्ट्स इवेंट्स एंड ट्रेनिंग सेंटर्स मनीष सिन्हा भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का अवलोकन अंतरराष्ट्रीय तैराक एवं टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी राम बालक सिंह ने किया।

पूरे आयोजन का सफल संचालन संजय मिश्रा, फिरोज खान और युवराज पटेल ने किया। यह प्रतियोगिता टाटा स्टील की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, विभिन्न इस्पात संयंत्रों के बीच सौहार्द बढ़ाने और प्रतिस्पर्धात्मक खेल संस्कृति को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण बनी।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading