किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का करता था भरण-पोषण, पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध

गम्हरिया : सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर झोपड़ी स्कूल के समीप स्थित एक मकान से गुरुवार को 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान ज्ञानु राय के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

बताया जाता है कि मृतक की पत्नी तीन दिन पूर्व बिहार के भोजपुर अपने गांव गई हुई थी। बड़ा बेटा पटना में रहकर पढ़ाई करता है, जबकि छोटा बेटा गांव में ही रहता है।

बताया गया कि गुरुवार सुबह जब मृतक ज्ञानु राय ने अपने बेटे का फोन रिसीव नहीं किया तो बेटे ने घर में रह रहे किराएदार को फोन कर पिता से बात कराने को कहा।

इसके बाद किराएदार जब मकान पहुंचा तो ज्ञानु राय को मृत अवस्था में पाया। इस घटना की जानकारी तत्काल किराएदार द्वारा परिजनों और पास में रह रहे मृतक के रिश्तेदारों को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। मृतक घर पर ही छोटा-मोटा किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी देवी के आवास विवाद पर विजय चौधरी बोले- ‘सरकारी नियमों का पालन सभी के लिए जरूरी’

पटना, 30 मई (आईएएनएस)। राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकारी नोटिस के बावजूद 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने...

नीट यूजी पेपर लीक मामला : मनीषा हवलदार की सीबीआई कस्टडी दो दिन बढ़ी, मनीषा मांढरे को न्यायिक हिरासत में भेजा

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। नीट यूजी 2026 पेपर लीक घोटाले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार...

अभिमत

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

संपादक की पसंद

बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाईवा जब्त

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी...

कोहली और जीटी गेंदबाजों की भिड़ंत पर टिकी नजरें

संजय बांगर ने कहा कि आईपीएल 2026 क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली की लंबी पारी आरसीबी के लिए निर्णायक साबित होगी।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत