जमशेदपुर के सिदगोड़ा इलाके में 43 पुड़िया ब्राउन शुगर समेत दो गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद

जमशेदपुर : शहर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन प्रहार के तहत मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिदगोड़ा पुलिस ने दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

सोमवार को डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बारीडीह वर्कस फ्लैट और बारीडीह क्षेत्र के आसपास कुछ युवक अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस वाहन को देखते ही दो युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने अपना नाम टिंकु लाल साहू उर्फ टिंकू लाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागुनहातु रोड नंबर-05 और संतोष बागती उर्फ तेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी बागुनहातु डी-ब्लॉक रोड नंबर-07, थाना सिदगोड़ा बताया। तलाशी के दौरान टिंकु लाल साहू के पास से 23 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 3.33 ग्राम था, और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं संतोष बागती के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर, वजन 1.53 ग्राम, एक रेडमी मोबाइल फोन और बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड बरामद हुआ। दोनों के पास से कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका कुल वजन 4.86 ग्राम है, जब्त किया गया।

पुलिस ने मौके से एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल 30 नवंबर 2025 को बजरंग चौक से चोरी की गई थी, जिस संबंध में सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 174/2025 पहले से दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी टिंकु लाल साहू पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। बरामद सभी सामान को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड: राज्यसभा चुनाव के बाद इंडी गठबंधन में बढ़ी रार, कांग्रेस के आरोपों पर राजद-माले का पलटवार

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के भीतर आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

21 जून को नौसेना को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी एक साथ शामिल करेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना नीले समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए लगातार स्वदेशी युद्धपोतों को बेड़े में शामिल कर रही...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत