पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां झामुमो नेता मोहन कर्मकार व प्रमोद लाल के खिलाफ करेंगे मानहानि का दावा

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा से तीन बार विधायक और झारखंड सरकार में दो बार मंत्री रहे पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने झामुमो नेता मोहन कर्मकार और प्रमोद लाल के खिलाफ मानहानि करने की बात कही है।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दुलाल भुईयां ने दोनों नेताओं को खूब खरी- खोटी सुनाई और दलित का अपमान करने का आरोप लगाया। दरअसल दुलाल भुईयां के खिलाफ दोनों नेताओं ने सीतारामडेरा थाने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। साथ ही उनपर इलाके में अवैध जुआ, हब्बा- डब्बा और वेश्यावृत्ति कराने का भी आरोप लगाया है।

पूर्व मंत्री ने दोनों नेताओं से इसे साबित करने की चुनौती दी है। उन्होंने घटशिला के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा और JLKM नेत्री बेबी महतो द्वारा सीएम को लेकर की गई टिप्पणियों का हवाला देते हुए दोनों नेताओं से पूछा कि जब उन नेताओं द्वारा सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की गई तब उनका मुंह क्यों बंद था।

पूर्व मंत्री दुलाल भैया ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट में मानहानि और बिरसानगर थाना में हरिजन उत्पीड़न का केस दर्ज करने जा रहे हैं। दरअसल इस विवाद का मुख्य कारण जमशेदपुर जिला प्रशासन द्वारा पिछले दिनों भुईयांडीह में तोड़े गए अवैध मकानों एवं दुकानों से शुरू हुआ है। पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तुलना शैतान सोरेन से की थी। हालांकि अब पूर्व मंत्री अपने बयानों से मुकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कुछ नहीं कहा था। हमने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की तुलना शैतान से की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सुधांशु त्रिवेदी ने जनता से पूछा, राहुल गांधी का जन्मदिन किस दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही तंज...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार...

इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें

अंबिकापुर, 16 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत