जमशेदपुर : e-Kalyan छात्रवृत्ति में देरी से छात्रों में आक्रोश, 9 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में e-Kalyan छात्रवृत्ति पोर्टल की अव्यवस्था और छात्रवृत्ति वितरण में हो रही लगातार देरी के कारण छात्रों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।

राज्यभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राएँ पिछले कई महीनों से छात्रवृत्ति का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही, पोर्टल की तकनीकी खामियों और फाइलों के लंबित रहने के कारण छात्रों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।

छात्रों ने बताया कि e-Kalyan पोर्टल पर आवेदन करते समय लगातार सर्वर डाउन, दस्तावेज अपलोड न होना, वेरिफिकेशन में देरी और आवेदन रिजेक्ट होने जैसी समस्याएँ सामने आ रही हैं।

कई छात्रों के आवेदन महीनों से “अप्रूवल पेंडिंग” अवस्था में अटके हुए हैं। इसके कारण गरीब और वंचित वर्ग के विद्यार्थी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

छात्रों का आरोप है कि छात्रवृत्ति वितरण से जुड़े विभाग की ओर से न तो कोई स्पष्ट सूचना जारी की जा रही है और न ही कॉलेज स्तर पर समय पर वेरिफिकेशन हो रहा है।

बार-बार चक्कर काटने के बाद भी छात्रों को कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है। इससे विद्यार्थी वर्ग में विभाग और प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उपयुक्त को एक ज्ञापन सोपा। यदि 9 दिसंबर तक मांगें नहीं मांगी गई तो उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन होगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

राजस्थान: कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों को ठहराया दोषी, 15 साल की सुनाई सजा

जयपुर, 19 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की भरतपुर कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले में 6 लोगों को...

अस्वीकृति से सम्मान तक: मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। कला जगत में कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने चित्र बनाने के साथ-साथ समय की जड़ताओं को भी तराशा। पद्म...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत