हेमंत सोरेन को कहा शैतान, भड़के पिंटू दत्ता, कहा- भू राजस्व मंत्री रहते गरीबों के लिए कुछ नहीं किया दुलाल

जमशेदपुर : भुईयांडीह में पिछले दिनों जिला प्रशासन के सहयोग से जुस्को द्वारा सड़क चौड़ीकरण के नाम पर दर्जनों मकानों को तोड़े जाने के बाद राजनीतिक उठा पटक तेज हो गई है।

जुस्को की कार्रवाई के बाद बेघर हो चुके उन गरीब परिवारों के समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां जिला प्रशासन, टाटा कंपनी एवं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ हमलावर हैं। लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

शनिवार को सैकड़ों लोगों के साथ जिला मुख्यालय पर किए गए प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शैतान सोरेन कहे जाने पर जमशेदपुर -04 के पूर्व जिला पार्षद सह झामुमो के पूर्वी सिंहभूम संयोजक मंडली के सदस्य पिंटू दत्ता भड़क गए हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य के भू-राजस्व मंत्री रहते दुलाल भुईयां ने उन गरीब परिवारों के लिए कुछ नहीं किया बल्कि पैसे लेकर लोगों को जमीनें बेचने का काम किया।

अब जब सब कुछ खो कर सर्वहारा हो गए हैं तब अपनी राजनीति चमकाने के लिए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। दत्ता ने कहा कि गरीबों का मकान तोड़े जाने के मामले में आंदोलन करना अच्छी बात है लेकिन राज्य की जनता ने जिस व्यक्ति को संवैधानिक कुर्सी पर बैठाया है।

उनके खिलाफ गलत भाषा का प्रयोग बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने पूर्व मंत्री के आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेघर हुए लोगों के पुनर्वास हेतु टाटा कंपनी एवं जिला प्रशासन को एक माह का अल्टीमेटम क्यों दिया इसका उन्हें खुलासा करना चाहिए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

कोचिंग विवाद मामले में रोशन आनंद को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। खान इंस्टीट्यूट के बाहर हुए कथित हमले और फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत