टाटानगर स्टेशन से 17 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर । टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल उड़नदस्ता दल, चक्रधरपुर मंडल तथा जीआरपी की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 17 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई का नेतृत्व रेल जमशेदपुर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने किया। बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान पलामू जिले के हरिहरगंज निवासी उदय कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित ओडिशा के संबलपुर मंडल अंतर्गत जरपाड़ा स्टेशन से गांजा लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचा था। यहां से वह बस के माध्यम से डाल्टनगंज होते हुए माल को सप्लाई करने की योजना बना रहा था।

शनिवार को टाटा नगर जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा मिश्रा ने बताया कि आरोपित की गतिविधियों की पहले से गुप्त सूचना मिली थी। जैसे ही वह ट्रेन से उतरकर सीढ़ियों के जरिए टिकट काउंटर की ओर बढ़ा, संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात को घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बैग की तलाशी लेने पर 17 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल है। पुलिस अब उसके मोबाइल कॉल डिटेल और नेटवर्क की जानकारी खंगाल रही है, ताकि नशा तस्करी में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। मिश्रा ने बताया कि स्टेशन पर बढ़ती तस्करी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कड़ी की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गम्हरिया गुरुद्वारा में छबील, चना व शर्बत का हुआ वितरण

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सीबीआई ने यूपी के अमेठी में सरकारी निधि के गबन के मामले में तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी में स्थित 14...

अशोक गहलोत के ‘भाजपा पर प्रतिबंध’ से जुड़े बयान पर आठवले का पलटवार, ‘यह लोकतंत्र के खिलाफ’

मुंबई, 15 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर प्रतिबंध लगाने संबंधी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत