‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ : पंचायत व नगर निकायों में अंतिम दिन शिविर में ऑन द स्पॉट सरकार की सेवाओं का दिया गया लाभ

30237 आवेदन प्राप्त हुए, उपायुक्त ने मुख्य सेवा प्रक्षेत्र के आवेदनों को प्राथमिकता से निष्पादित करने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत अंतिम दिन पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत 26 पंचायत और 4 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कुल 30237 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 1954 आवेदन का निष्पादन व 16 आवेदन अस्वीकृत किया गया। इस अभियान के तहत ‘झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011’ में सूचीबद्ध राज्य सरकार के विभिन्न सेवाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को समयबद्ध रूप में उपलब्ध कराने की कार्रवाई की गई। मुख्य सेवा प्रक्षेत्र (सर्विस फोकस एरिया) के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किये गए जिसमें जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी (मेजरमेंट ऑफ लैंड), भूमि धारण प्रमाण पत्र, विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्वीकृति से संबंधित आवेदन शामिल रहे। इसके अतिरिक्त झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध आम जनों से जुड़ी अन्य सेवाओं तथा लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किये गए ।

‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायतों एवं नगर निकायों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही । अबतक प्राप्त आवेदनों में दिव्यांग पेंशन के 44, विधवा पेंशन 129, वृद्धा पेंशन के 2813, जन्म प्रमाण पत्र 203, आय प्रमाण पत्र 694, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 634, नया राशन कार्ड के 582, जाति प्रमाण पत्र के 842, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं के 434 आवेदन, भूमि की मापी के 36, मृत्यु प्रमाण पत्र के 102, भूमि धारण प्रमाण पत्र 34, दाखिल खारिज वादों का निष्पादन संबंधी 77 तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के 23610 आवेदन शामिल हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

स्कूली किताबों में गलतियों पर सीएम मोहन चरण माझी सख्त, जांच के लिए बनाई उच्चस्तरीय समिति

भुवनेश्वर, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश के बाद कक्षा 1 से 8 तक की स्कूली पाठ्यपुस्तकों में पाई...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर...

भाजपा की मूल विचारधारा प्रखर राष्ट्रवाद, विपक्षी नेताओं का इसकी ओर झुकाव स्वाभाविक: प्रीति शेखर

भागलपुर, 14 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रीति शेखर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत