घाटशिला के राजाबासा गांव में ‘मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना’ के तहत विद्युत आपूर्ति शुरू, 6 परिवार लाभान्वित

उपायुक्त ने योजना के क्रियान्वयन की ली जानकारी, ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी अन्य समस्याओं को जाना

जमशेदपुर : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत राजाबासा गांव के एक टोला में मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत गुरुवार से विद्युत आपूर्ति शुरु हो गई है । बिजली सुविधा से वंचित 6 परिवारों को इस योजना के अंतर्गत कनेक्शन प्रदान किया गया, जिसपर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की ।

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राजाबासा गांव पहुंचकर योजना के क्रियान्वयन की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी 6 परिवारों को सुरक्षित और सुचारू ढंग से विद्युत सुविधा मिलती रहे, आगे किसी प्रकार की बाधा न आए।

उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी अन्य स्थानीय समस्याओं व आवश्यकता को भी सुना तथा मौके पर मौजूद घाटशिला बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत छूटे हुए गांव-टोलों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास है । योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी परिवार मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, 85.20% छात्र सफल; लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 12वीं मुख्य परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल...

Amul-Mother Dairy Milk Price Hike: अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली: देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब दूध भी महंगा हो गया है। Amul के बाद Mother Dairy ने भी दूध की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में ‘लिबर्टी ब्लॉक’ एप लॉन्च, स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को मिलेगा नया डिजिटल मंच

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार को स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल समाचार मंच ‘लिबर्टी ब्लॉक’ के आधिकारिक एप...

एग्रिको ट्रिपल मर्डर से दहला जमशेदपुर, रात तक हंसता-खेलता परिवार सुबह मिला खामोश

सुप्रिया सिंह के रिश्तेदार और पति भी गहरे सदमे में हत्या के बाद रविंद्र सिंह ने घर के पर्दों में लगा दी आग किचन की गैस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत