जमशेदपुर में श्रम कोड के खिलाफ जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन

जमशेदपुर : देशभर में ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी बंदी का असर बुधवार को जमशेदपुर में भी देखने को मिला। विभिन्न ट्रेड यूनियनों और विपक्षी दलों ने मिलकर एक विशाल रैली का आयोजन किया, जो आमबागान मैदान से शुरू होकर जिला मुख्यालय तक पहुंची। इस रैली का नेतृत्व एटक के राज्य सचिव अम्बुज ठाकुर और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने किया।

नये श्रम कोड के खिलाफ संयुक्त ट्रेड यूनियन और किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 21 नवंबर को देशभर में नये श्रम कोड को पिछले दरवाजे से लागू कर दिया है, जिसका दुष्प्रभाव मजदूरों पर पड़ेगा। इसका लाभ केवल बड़े पूंजीपतियों को मिलेगा।

संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने कहा कि देश के 800 जिलों में किसान और मजदूर आज सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। किसानों को आज भी एमएसपी नहीं मिल रहा है, वहीं खाद और बीज की कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है।

उनका आरोप है कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों से खरीदे जा रहे इनपुट के कारण किसान आर्थिक रूप से गर्त में जा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान मजदूर संगठनों ने कहा कि नये श्रम कानूनों में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है, जिससे उनका शोषण बढ़ेगा।

नेताओं ने स्पष्ट कहा कि किसान और मजदूरों के अधिकार बहाल होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पियूष गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर और किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है और यह लड़ाई अधिकारों की रक्षा के लिए है।

देशभर में ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी बंदी का असर बुधवार को जमशेदपुर में भी देखने को मिला। विभिन्न ट्रेड यूनियनों और विपक्षी दलों ने मिलकर एक विशाल रैली का आयोजन किया, जो आमबागान मैदान से शुरू होकर जिला मुख्यालय तक पहुंची। इस रैली का नेतृत्व एटक के राज्य सचिव अम्बुज ठाकुर और इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पुण्यतिथि पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 260 लोगों...

दिलीप घोष बोले- ‘नया दल बनाने से बातों को नहीं भूलेंगे लोग’, बागी टीएमसी सांसदों के एनसीपीआई में विलय पर दिया जवाब

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत