जमशेदपुर में भारतीय संविधान दिवस पर कांग्रेस ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : देश भर में भारतीय संविधान दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर में जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा साकची स्थित बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का जमकर विरोध किया, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा की जैसे अंग्रेजों से लड़कर कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई थी, आज भी कांग्रेस लड़कर ही संविधान की रक्षा करेगी। उन्होने कहा की आज केंद्र सरकार संविधान को बदलने का प्रयास में लगा है और कई कानूनों को ख़त्म किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गाँधी की अगुवाई में देश भर में कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन चला रही है। आंदोलन के बल पर ही संविधान को बचाया जायेगा।

26 नवंबर को क्यों मनाया जाता है संविधान दिवस?

Constitution Day: भारत में 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। जिसे अब संविधान दिवस के रूप में लोग जानते हैं और इसी नाम से हर साल मनाया जा रहा है। कई लोगों को इस बात को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं रहती है कि जब 26 जनवरी को भारत के संविधान को लागू किया गया था तो 26 नवंबर को संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है? दरअसल 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने औपचारिक तौर पर भारत के संविधान को अपनाया था, जिसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। यही वजह है कि इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है और देशभर के सरकारी विभागों और स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, बागी सांसदों को अलग मान्यता न देने की मांग

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निर्देश पर लोकसभा के...

झारखंड के गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत से लौट रहीं चार महिलाएं आईं चपेट में , तीन गंभीर

गिरिडीह : मौसम बदलते ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ी हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत