जमशेदपुर में एक बार फिर साकची कोर्ट परिसर से सटे कचहरी बाबा मंदिर में चहारदीवारी को लेकर बवाल

जमशेदपुर : साकची स्थित जिला मुख्यालय से सटे चंद्र मौलेश्वर महादेव मंदिर जिसे कचहरी बाबा के नाम से भी जाना जाता है। गुरुवार सुबह यहां अचानक हंगामा शुरू हो गया।

दरअसल कचहरी बाबा मंदिर का पिछला हिस्सा जुबिली पार्क से सटा है। यहां चहारदीवारी टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को द्वारा कराई जा रही है। घेराबंदी होने से मंदिर का पिछला निकास बंद हो जाएगा।

इसको लेकर मंदिर कमेटी ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंच गए और जुस्को की कार्रवाई का विरोध किया। विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण सिंह ने जुस्को प्रशासन पर सनातन संस्कृति पर हमला करने और दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बगैर वार्ता किए या मंदिर कमेटी को भरोसा में लिए यह कार्रवाई की जा रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर स्तर पर ऐसे कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। इस मंदिर के साथ लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

मालूम हो कि इसके पहले भी चहादीवारी खड़ा करने को लेकर विरोध जताया गया था। हालांकि कंपनी प्रबंधन सुरक्षा कारणों से यहां चहारदीवारी खड़ा करने का प्रयास कर रहा है। एक ओर धार्मिक आस्था की दुहाई दी जा रही है, वहीं कंपनी प्रबंधन यहां चहारदीवारी खड़ा करने का प्रयास कर रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

चाकुलिया में बिजली समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों का धरना, विद्युत विभाग को सौंपा सात सूत्री मांगपत्र

चाकुलिया : बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत इलाके के उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है। चाकुलिया नगर पंचायत...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पेपर लीक विवाद: कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ की देशव्यापी अभियान की घोषणा, 17 जून से होगी शुरुआत

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर देशव्यापी अभियान के पहले चरण की...

आर्मी जवान से मारपीट और लूटपाट का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गम्हरिया : भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाते हुए गम्हरिया थाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत