दीपक विभार हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया

जमशेदपुर : पुलिस ने 20-21 अक्टूबर की मध्यरात्रि में हुए दीपक विभार हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए हेडक्वार्टर-1 डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि दीपक विभार को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी प्रेम यादव को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों रौशन कुमार और अंगद मुखी को भी दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, एक लोहे का रिवॉल्वर, एक मैगजीन और जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। डीएसपी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों से पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश और आपसी रंजिश के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

महाराष्ट्र को गढ़चिरौली की 6 लौह अयस्क खदानें आवंटित करें केंद्र, सीएम फडणवीस का विशेष आग्रह

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र को 'ग्रीन स्टील हब' बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से...

वज्रपात का कहर: जगन्नाथपुर में आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम की मौत, मां का चल रहा इलाज

चाईबासा : झारखंड में वज्रपात से मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर सचेत रहने की भी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत