हजारीबाग में 42.5 लाख के अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग । मुफ्फसिल थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लगभग 42.5 लाख रुपये की अफीम बरामद की है। इस दौरान चार अफीम तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार को प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमित आंनद ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कत्था फैक्ट्री के पास टॉयोटा शो रूम के सामने कुछ तस्कर अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले थे।

इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम मौके पर पहुंची तो चारों तस्कर पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में 8.2 किलोग्राम अफीम, चार मोबाइल फोन और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सचिन कुमार, राकेश कुमार, ननकू ठाकुर और अजीत दांगी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे अफीम को चतरा से हरियाणा ले जा रहे थे। मामले में मुफ्फसिल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक शुभ्रज्योति, थाना प्रभारी रोशन कुमार सहित सशस्त्र बल एवं तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग, ईसी बोला- फिलहाल दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 2.11 करोड़ यानी करीब...

धनबाद में काम दिलाने के बहाने असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर - धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां असम की एक युवती को काम दिलाने का झांसा देकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत