घाटशिला विधानसभा उपचुनाव: जयराम महतो ने रामदास मुर्मू के लिए झोंकी ताकत

Ghatshila: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो सह डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में अपने पार्टी प्रत्याशी रामदास मुर्मू को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

बुधवार को प्रचार अभियान की कमान संभालने के बाद देर रात तक गालूडीह थाना क्षेत्र की तीन पंचायतों के करीब एक दर्जन गांवों में नुक्कड़ सभा करते हुए लोगों से कैंची छाप पर वोट देने की अपील की।

गालूडीह में ही रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को सुबह 9 बजे तक कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाई एवं रात्रि 9 बजे तक 12 गांवों में सभाएं की जबकि देर रात तक इसकी संख्या 14 तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने जगन्नाथपुर चौक में शहीद मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद हेंदलजुड़ी, आमडांगा, धमकबेड़ा, कालाझोर, राजाबासा, महतोडीह, बनकांटी, बांधडीह, कालचीती, बड़ाजुड़ी, मुड़ाकाटी, कालापाथर, हुरलुंग, गंधनिया व काड़ाडूबा में सभाएं की। इस दौरान उनके साथ प्रत्याशी रामदास मुर्मू, मोतीलाल महतो, नवीन महतो, तरुण महतो, सुब्रत महतो, रवि कुमार महतो व दीपक महतो आदि नेता मौजूद थे।

इसके अलावा कई क्षेत्रों में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेताओं ने अलग -अलग टीम बनाकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान चलाया। इस संबंध में पार्टी के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष में क्षेत्र में सभी समुदायों के बीच जबरदस्त लहर है और जयराम दा की नुक्कड़ सभा में उमड़ रही भीड़ से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि आदिवासी बहुल गांवों में भी व्यापक समर्थन मिल रहा है और क्षेत्र का विकास के लिए कैंची छाप पर वोट देंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

टाटा जू की सबसे प्रिय अफ्रीकी शेरनी ‘जोया’ का निधन, 16 वर्षों तक रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। उम्रजनित समस्याओं और बीमारी के कारण...

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत