घाटशिला : ओड़िशा के मुख्यमंत्री मनोज चंद्र मांझी ने कहा की आज ओडिशा विकास के पथ पर अग्रसर है। डबल इंजन की सरकार से आम जनता क़ो काफी लाभ मिल रहा है लेकिन झारखण्ड में खनिज सम्पदा से भरपूर होने के बाद बावजूद बेरोजगारी और अन्य समस्याएं बरकरार हैं। जनता देश के प्रधानमंत्री से प्रभावित है और एनडीए के पक्ष मे अपना समर्थन दे रही है। झारखण्ड के घाटशीला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत सुनिश्चित है। बिहार मे भी एनडीए क़ो समर्थन मिल रहा है। उन्होंने झारखण्ड सरकार क़ो हर मोर्चे पर विफल बताया।
मौके पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं सांसद विद्युत महतो समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।
