घाटशिला उपचुनाव : मतदाताओं तक पहुंच रही वोटर पर्ची, लोगों से मतदान करने की अपील

जमशेदपुर : घाटशिला उप चुनाव में 5 नवंबर तक मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप) वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में सभी बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूचना पर्ची का वितरण करते हुए आगामी 11 नवंबर को बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की जा रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आरओ, एआरओ को बीएलओ के माध्यम से शत प्रतिशत मतदाताओं के बीच मतदाता सूचना पर्ची वितरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

300 मतदान केन्द्रों से जुड़े बूथ लेवल ऑफिसर मतदाता सूचना पर्ची के साथ रंगीन वोटर गाइड भी मतदाताओं को उपलब्ध करा रहे हैं जिसमें चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-ईसीआई एप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैन्डिडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है।

मतदाता सूचना पर्ची आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है।

मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है । मतदाता सूचना पर्ची प्राप्त नहीं होने पर मतदाता 1950 हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, संबंधित बीएलओ द्वारा आपके निवास स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस पर अपने विधायकों को एकजुट न रख पाने का आरोप, सीपीआई(एमएल) का तीखा पलटवार

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव के मतदान परिणामों को लेकर इंडिया गठबंधन के अंदर तनातनी बढ़ गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)...

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डीएवी बिष्टुपुर में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए 285 शिक्षक

नई सीख को कक्षा में लागू करने की अपील, झारखंड जोन-ई के सात स्कूलों के शिक्षक हुए शामिल जमशेदपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में...

जुलाई से जमशेदपुर में स्कूल वैन और ऑटो का किराया बढ़ेगा, अभिभावकों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में स्कूल वैन और ऑटो से बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को अगले महीने से अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत