घाटशिला उपचुनाव : अन्तर्राज्यीय व अंतरजिला चेकनाकों पर अवैध शराब, नकद, ड्रग्स, हथियार के अवैध परिवहन पर रखी जा रही सख्त निगरानी

जांच में 2 लाख 41 हजार रू. के मूल्य की फ्रिबिज और सामग्री जब्त

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन-2025 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के द्वारा जिले में सघन निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी दलों द्वारा अन्तर्राज्यीय व अंतरजिला सीमाओं में बने चेकपोस्ट एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहनों की जांच एवं सतत कार्रवाई के तहत नकदी, शराब, मादक पदार्थ एवं फ्रीबीज जब्त किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 2 लाख 41 हजार रुपये मूल्य का फ्रिबिज/ सामग्री जब्त की गई।

विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा अब तक जब्ती सामग्री

नकद राशि- ₹42 लाख 71 हजार रू

शराब – 12,837.55 लीटर (बाजार मूल्य ₹10 लाख 11 हजार रू )

ड्रग्स/मादक पदार्थ – ₹5 लाख 10 हजार रू

फ्रीबीज/अन्य सामग्री – ₹2 करोड़ 35 लाख 69 हजार रू

कुल जब्ती – ₹2 करोड़ 93 लाख 61 हजार रू

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में स्थापित फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST), आबकारी विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला स्तरीय व्यय निगरानी दल द्वारा संयुक्त रूप से सतत कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि, धन या वस्तु वितरण की सूचना तुरंत सी-विजिल एप के माध्यम से दें। प्रशासन ऐसी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के आदेश के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई...

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

हिमाचल: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा, चौड़ा मैदान में अंबेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने शनिवार सुबह अपने शिमला दौरे के दौरान चौड़ा...

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत