आखिरकार जागा प्रशासन, सरायकेला उपायुक्त के आश्वासन पर आदित्यपुर में पूर्व पार्षदों को आमरण अनशन समाप्त

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम की मनमानी के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए पूर्व पार्षदों के आमरण अनशन पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने पहल करते हुए वार्ड 17 के बहुप्रतिक्षित जयप्रकाश उद्यान सड़क निर्माण की मांग को स्वीकृत करने का भरोसा दिलाया है। साथ ही अन्य पार्षदों की मांगों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही है।

उपायुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात संवैधानिक तरीके से रखने की आजादी है मगर अचानक से इतना बड़ा कदम उठाना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल ही में जिला स्तर पर हुई बैठक में नगर निगम की समस्याओं की सूची मांगी गई थी, जिस पर रोस्टर वाइज समाधान का निर्देश दिया गया है।

उपायुकत ने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाना किसी भी पदाधिकारी के लिए स्वीकार्य नहीं होगा। यदि कोई जनप्रतिनिधि या आम नागरिक अपनी जायज मांग लेकर अधिकारी के पास पहुंचता है, तो उसे पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी पदाधिकारी द्वारा अभद्रता की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त के इस संदेश को लेकर उपनगर आयुक्त पारुल सिंह अनशन स्थल पहुंचीं और आंदोलन कर रहे पूर्व पार्षदों से मुलाकात की। उपायुक्त के संदेश पर आंदोलन कर रहे पूर्व पार्षदों ने अपना अनशन समाप्त किया।

इधर अनशन पर बैठे पूर्व पार्षदों ने अनशन समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनके साथ फिर से धोखा हुआ तो दोबारा आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उपायुक्त एवं उपनगर आयुक्त के प्रति आभार जताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को कोर्ट की अवमानना ​​का नोटिस भेजा

कलकत्ता, 19 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को अदालत...

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर ने दिया इस्तीफा, एक और बोर्ड भंग होने के कगार पर

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाले एक और नगर निगम बोर्ड के भंग होने की स्थिति बन...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

विजिलेंस की कार्रवाई, जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 13 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले स्थित जारपाडा पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) सीता नायक को रिश्वत लेते हुए...

झारखंड के गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत से लौट रहीं चार महिलाएं आईं चपेट में , तीन गंभीर

गिरिडीह : मौसम बदलते ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ी हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत